थाना दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए (पुलिस महानिरीक्षक)

कन्नौज (अमित मिश्रा) कब्जामुक्त कराने के उपरांत पुनः कब्ज़ा करने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करें। अवैध कब्जेदारों के संबंध में आने वाली शिकायतों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जायेगी यह वक्तव्य
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशांत कुमार द्वारा कोतवाली तालग्राम में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पटटा, अवैध कब्जा, आदि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुये उपस्थित संबंधित अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो एवं हल्का प्रभारियों को दिये गए। उन्होनें निर्देशित करते हुये कहा कि थाने की टीम के साथ संयुक्त रूप से राजस्व एंव पुलिस की टीम तैयार कर पट्टो पर अवैध कब्जे एंव थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण थाना क्षेत्र में टीम बनाकर योजनांतर्गत कराना सुनिश्चित करें एवं कब्जामुक्त कराने के उपरांत पुनः कब्ज़ा करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे ऐसे व्यक्तियों पर अंकुश लग सके। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुये कहा कि प्रत्येक थाना दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाये एंव राजस्व व पुलिस विभाग की टीम उसी दिन मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही रजिस्टर में अंकन भी सुनिश्चित करें एवं जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण सम्भव नहीं हैं उन्हें हर संभव प्रयास कर एक सप्ताह में पूर्ण कर संबंधित प्रार्थी को भी बताया जाए। उन्होंने कोतवाली तालग्राम में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर कराया गया थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एंव पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों सहित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को दिशा निर्देश भी दिए गए l