दहेज उत्पीड़न मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार

 

 

भरतपुर। जिले की थाना वैर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 19 फरवरी 2024 को नगला गठाकुर थाना वैर निवासी निरमा पत्नी दर्शनसिंह पुत्री सिरदारसिंह जाति गुर्जर ने श्यौराम का पुरा थाना बालघाट जिला गंगापुरसिटी निवासी अपने ससुरालीजनों के विरूद्ध प्रार्थिया के साथ मारपीट कर दहेज के लिये प्रताडित कर घर से निकाल देने का एक मामला कराया था। उक्त मामले में सीओ भुसावर धर्मेद्र शर्मा आरपीएस मय जाप्ता द्वारा नामजद आरोपी पीड़िता के पति दर्शनसिंह पुत्र शिवदयाल उर्फ रामदयाल गुर्जर निवासी श्यौराम का पुरा थाना बालघाट जिला गंगापुरसिटी को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!