दहेज उत्पीड़न के मामले मे पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा…………..

दहेज उत्पीड़न के मामले मे पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा:-


परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर निवासी एक नवविवाहिता की ससुराली जनों ने दहेज की माँग पूरी न होने पर पिटाई व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाहिता के जेवरात छीनकर उसके मायके में लाकर छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति, ससुर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी मामले समेत विधिक धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौर निवासी शांती देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बीते वर्ष 30 अप्रैल को कौड़िया दुबहा बाजार निवासी राकेश उर्फ संतोष मिश्रा के साथ हुई थी। उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज के अलावा नकदी 3 लाख इक्यावन हजार रुपये, सोने की चेन एवं 3 अंगूठी जेवरात दिया। इसके बावजूद उसके पति व ससुरालीजन शादी के बाद से ही कार माँग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बीते 16 मार्च को उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे मारापीटा गया, और जन से मारने की धमकी दी गयी। और ससुराली जनों ने उसके सभी जेवरात छीन लिया। उसे कार में जबरदस्ती बिठाकर मायके में स्कूल के समीप छोड़कर पति भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के तहरीर एवं एसपी के आदेश पर कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार निवासी पति राकेश उर्फ संतोष मिश्रा, ससुर जगन्नाथ मिश्रा, ननद शीलू के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट:- अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!