दावत जाने के दौरान रास्ते मे बस की टक्कर से 9 वर्षीय अंकुश की मौत

riport By-सूरज कुमार

दावत जाने के दौरान रास्ते मे बस की टक्कर से 9 वर्षीय अंकुश की मौत होने के मामले में घटना के दूसरे दिन भी मजदूर परिवार में मातम पसरा रहा।

क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी नगला गुदे के निवासी सुनील के आवास के बाहर पुत्र अंकुश की मौत के बाद शनिवार को उसकी पत्नी ममता आदि परिजनों को कॉलोनी की महिलाएं व अन्य लोगों द्वारा ढांढस बंधाने का क्रम लगा रहा। शाम चार बजे तक मौजूद परिवारीजन व अन्य लोग अंकुश के शव का पोस्टमार्टम हाउस से आने का इंतजार करते मिले।

मृतक की माँ ममता देवी आदि परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को कॉलोनी निवासी रामू के साथ पुत्र अंकुश साइकिल से दावत में शामिल होने कस्बा की ओर जा रहा था,रास्ते मे इटावा-भरथना मुख्य मार्ग पर मोहल्ला कृष्णा नगर पुलिया के पास पीछे से आ रही बस के चालक ने टक्कर मार दी,टक्कर से साइकिल पर बैठे अंकुश की बस के पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामू टक्कर लगने से उछलकर दूर गिरा जिससे वह बाल बाल बच गया।मृतक अंकुश कक्षा दो का छात्र था।

घटना के बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर अंकुश का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।कोतवाल विद्यासागर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बस को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!