दिनांक 29.04.2023 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद महराजगंज में आगमन/

महराजगंज

दिनांक-28.04.2023

दिनांक 29.04.2023 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद महराजगंज में आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से थाना सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल तथा होलीपैड,पार्किंग स्थल आदि के तैयारियों के सम्बन्ध में बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाये के संबंध में सभी को कड़े निर्देश दिये गये। ज्ञात हो कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है । इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगज के दौरे पर आ रहे हैं और माना जा रहा है कि महाराजगंज के नगर पालिका सहित नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए लोगों से अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पूरा जोश और जुनून भर गया है। शायद यह पहली बार होगा कि नगरपालिका महाराजगंज के चुनाव में मुख्यमंत्री वोट की अपील करते दिखेंगे।

 

इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ सहित, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,पीआरओ सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!