दिलीप धीमान ने विश्रामगृह बरठीं में पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडुत्ता के समस्त चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ व आपातकालीन सुविधाएं न के बराबर हैं

मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सदस्य व एससी एसटी कोर कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज नेरचौक दिलीप धीमान ने विश्रामगृह बरठीं में पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडुत्ता के समस्त चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ व आपातकालीन सुविधाएं न के बराबर हैं

 

 

 

 

 

 

जिस कारण क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल का दर्जा प्राप्त कर चुके बरठीं झंडुत्ता में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनें कार्य नहीं कर रही हैं कई चिकित्सा केंद्रों में एक्सरे मशीनें खराब पड़ी हुई है स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बेरोजगार युवा ट्रेनिंग कर धक्के खा रहे है लेकिन सरकार उनको सेवा करने का मौका नहीं दे रही है उन्होंने बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा की वर्तमान में प्रदेश की जनता को रोजगार के नाम पर अभी तक छला जा रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जितने भी प्राइमरी स्कूल हैं उनमें स्टाफ की कमी है कई स्कूलों में अध्यापक ही नहीं है जबकि कुछ स्कूलों में मात्र एक शिक्षक  बच्चों को पढ़ा रहे हैं अध्यापकों के न होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय बनता जा रहा है उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय का उद्घाटन तो कर दिया गया लेकिन अभी तक उसकी कक्षाएं नहीं बताई गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार अटल स्कूल के नाम पर महान नेता अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम को खराब कर रही है उन्होंने बताया क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है चुनावी समय आते ही आनन-फानन में सड़कों को आधा अधूरा पक्का किया जा रहा है कई जगह मिट्टी के ऊपर तारकोल बिछाकर झूठी वाहवाही बटोरी जा रही है उन्होंने बताया सड़कों के किनारे ऊंचे हो गए हैं और सड़क के दोनों तरफ गहरी खाइयाँ बन चुकी हैं जहां पर एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है  उन्होंने महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है जल शक्ति विभाग में की गई भर्तियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उन्होंने कहा भाई भतीजावाद के चलते अपने चहेतों को नौकरियां दी गई जिसकी उन्होंने जांच की मांग की है उन्होंने शहतलाई सीवरेज का मामला उठाते हुए कहा की सीवरेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग व प्रशासन ने दो बार जगह का चयन किया था लेकिन बाद में उसको बदलकर झबोला में बस्ती के पास कर दिया जहां समस्या उत्पन्न पैदा हो गई है उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि इस शिविर को बस्ती से दूर बनाया जाए ताकि पेयजल योजनाओं व ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अली मोहम्मद एससी एसटी मोर्चा के अध्यक्ष देवी सिंह ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंसाराम ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव नरेश सहोड़ सुदर्शन सहोड़ कर्म देव शास्त्री शिवम शर्मा संजय ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!