भरतपुर 23 अक्टूबर
दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण किए गए वितरित

भरतपुर. जिला प्रशासन भरतपुर के सहयोग से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा बुधवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एडिप योजना एवं इंडियन रेलवे फाईनेंस कॉरपोरेशर के सीएसआर दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांजन हेतु एलिम्को द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये गये। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये। इस दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अनुपम पहल है जिसके माध्यम से 666 चयनित दिव्यांगजनों के जीवन के दैनिक कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से आधुनिक व सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इन उपकरणों की सहायता से दिव्यांगजनों को काफी सहायता प्राप्त होगी जिससे उनका जीवन आसान होगा एवं वे मुख्य धारा से पुनः जुड़ सकेंगे व अपने कार्यों के लिए अन्य लोगों पर उनकी निर्भरता कम होगी।।
भरतपुर से हेमंत दुबे