R9 भारत कोरबा से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
दीपका पुलिस ने पकड़े तीन ट्रेलर , शहर क्षेत्र से दिनदहाड़े हो रहे थे पार….

कोरबा//दीपका पुलिस ने आज सुबह झाबर में तीन लोड ट्रेलरों को पकड़ा है पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ ट्रांसपोर्टर शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए रहवासी क्षेत्रों के बीच से भारी मालवाहक गाड़ियों को पार कर रहे हैं इस पर दीपका पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दीपका में ही गाड़ियों को रोकने की कोशिश की मगर ड्राइवरों ने गाड़ियों में बिना ब्रेक लगाये झाबर तक भागते रहे अंततः पुलिस के डर से ड्राइवरों ने गाड़ी रोका व मांगे गए कागज पुलिसकर्मियों को दिखाये पुलिस के पूछे जाने पर जय अंबे रोड लाइंस किसी ट्रांसपोर्टर की बताया गया पुलिस सभी पर्चियों एवम गाड़ी के दस्तावेज लेकर थाने गई एवम कार्यवाही कर रही है ।
रोजाना रहवासी क्षेत्रों में कुछ एकक ट्रांसपोर्टर भारी मालवाहको का कर रहे हैं परिचालन, बना हुआ है खतरा
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही महिला एवम उनके दो बच्चे भयंकर दुर्घटना के शिकार होते होते बचे हैं ऐसे में ट्रांसपोर्टर की ऐसी बड़ी लापरवाही किसी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है गाड़ियों में ओवरलोड कोयला की भी आशंका जताई जा रही है जिसके जांच करवाने की बात दीपका पुलिस के सक्षम अधिकारी ने की है जिस तरह से दीपका के सिटी अंदर एवं नो एंट्री में अवैध तरीके से ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों को ट्रांसपोर्टर द्वारा संचालन किया जा रहा है जो नियम के विरुद्ध है कुछ एकक ट्रांसपोर्टरों के द्वारा अवैध तरीके से संचालन करने से घटना की आशंका बनी रहती है दीपका पुलिस ने ट्रक ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों पर चालान करते हुए कार्यवाही की गई है ।