दीवार गिरने से मकान पूर्णत क्षतिग्रस्त परिवार के लोग बाल बाल बचे

भरथना से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

दीवार गिरने से मकान पूर्णत क्षतिग्रस्त
परिवार के लोग बाल बाल बचे

 रुक रुक चली तेज हवा से निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल की 9 इंची दीवार पड़ोसी महिला सभासद के घर की छत पर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही हादसे में किसी को गंभीर चोटें नही आई। हालांकि सभासद की सास,ननद व पुत्र को मामूली चोटें आ गई।

 

वी ओ:- नगर क्षेत्र अंतर्गत मंडी समिति मार्ग किनारे स्थित महिला सभासद आरती यादव पत्नी सीटू यादव के एक मंजिल घर की छत पर पड़ोसी संजीव यादव के निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर नवनिर्मित 9 इंची दीवार तेज हवा में भरभराकर गिर पड़ी,छत पर दीवार गिरने की आवाज़ से घर मे मौजूद सभासद के परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला सभासद के पति सीटू यादव ने बताया पड़ोसी के निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल की दीवार छत पर गिरने से घर की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे के दौरान घर के कमरे में मौजूद माँ मीरा देवी (47), बहिन सरिता (27) व पुत्र अर्जुन (2) को कमरे का प्लास्टर गिरने की चपेट में आकर मामूली रूप से चोटिल हो गई। जिनकी मरहम पट्टी करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!