दुधारू पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू

भरतपुर 29 अगस्त

दुधारू पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू

भरतपुर.नदबई में दुधारू पशुओं को मुंहपका-खुरपका बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। टीकाकरण के साथ पशुओं के टैग लगाने का काम भी होगा। टीकाकरण अभियान का बुधवार को संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग भरतपुर खुशीराम मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं ब्लाक स्तर पर कार्मिकों को कार्य में प्रगति के लिए एवं प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ राजेश चौधरी ने बताया कि यह चतुर्थ चरण का अभियान 25 अक्टूबर तक संचालित होगा। सहायक सूचना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि गाय व भैंस में होने वाली इस बीमारी में पशु के पैरों के खुर में सूजन आने के अलावा घाव हो जाते है। मुंह में छाले हो जाते है और लार टपकना शुरू हो जाता है। इस बीमारी से ग्रसित पशु दूध देना बंद कर देता है। पशु लंगड़ा कर चलने लगता है पशुओं को तेज बुखार हो जाता है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!