आज दिनांक 10-10-24 को देव खेड़ा में सार्वजनिक स्थान पर भारतीय किसान संघ तहसील राजाखेड़ा की कार्यकारिणी का गठन नत्थी सिंह परमार प्रांत उपाध्यक्ष,रामवीर सिंह शर्मा जिला गौ सेवा प्रमुख एवं बृजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री राजाखेड़ा की देखरेख में संपन्न किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से पप्पू सिंह गढी जोनावत को अध्यक्ष, मुन्नालाल शर्मा मंत्री, विनोद सिंह तोमर की मड़ैया युवा प्रमुख, बिसम्भर सिंह नागर सहमंत्री, बृजेंद्र सिंह देवखेड़ा संरक्षक, नहनाराम बसईघीयाराम सहमंत्री, बादाम सिंह बाबरपुर उपाध्यक्ष,मान सिंह सिलावट गौ सेवा प्रमुख सर्व सम्मति से बनाया गया ।
नत्थी सिंह प्रांत उपाध्यक्ष के द्वारा किसान संघ की रीति नीति के बारे में सभी को बताया। तथा कार्यकारिणी का विस्तार तहसील की आगामी बैठक में किया जावेगा। सभी किसानों से समस्याओं के बारे में चर्चा के दौरान राजाखेड़ा बाजार में खाद डीएपी नहीं मिल रहा है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं एवं बिजली किसानों को समय पर नहीं दी जा रही है। इन समस्याओं पर किसनों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके लिए तहसील कार्यकारिणी आगामी दिनों में श्रीमान उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन दिया जाएगा।
इस मौके पर कुंवर सिंह, थान सिंह ,राधेश्याम सिंह, पूरनसिंह कोली,नवल सिंह, तेज सिंह धोबी, अनुज शर्मा देवखेड़ा, नाहर सिंह गढ़ी जोनावत, कप्तान सिंह पूर्व सरपंच बाजना, महाराज सिंह बाजना, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पप्पू सिंह अध्यक्ष के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा