देवरिया में हादसा: पोखरे में नहाते समय डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
बुधवार की दोपहर में स्नान करते समय मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बालक को लोगों ने बचा लिया। मौके पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया।
देवरिया शहर के हनुमान मंदिर पोखरे में बुधवार की दोपहर में स्नान करते समय मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बालक को लोगों ने बचा लिया। मौके पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया।
शहर के देवरिया खास मोहल्ला निवासी चंदन की बेटी काजल (12), बेटा नाटे उर्फ छोटू (10) और करन (10) पुत्र नागा दोपहर में खेलने के लिए हनुमान मंदिर पोखरे पर गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे स्नान करने लगे।
इसी बीच काजल और नाटे गहरे पानी में चले गए। जबकि करन को डूबते देख कुछ लोगों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने आधे घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
दिलीप भारती की रिपोर्ट