धरती और पर्यावरण के लिए जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का बड़ा संकल्प पर्यावरण दिवस के एक माह भीतर स्वयं लगाएंगे 1000 पेड़ तथा जनप्रतिनिधि आम नागरिकों से लगवाएंगे 2000 पेड़

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

धरती और पर्यावरण के लिए जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का बड़ा संकल्प पर्यावरण दिवस के एक माह भीतर स्वयं लगाएंगे 1000 पेड़ तथा जनप्रतिनिधि आम नागरिकों से लगवाएंगे 2000 पेड़

करतला//मई 2025 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने आगामी 5 जून — विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वयं के द्वारा 1000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। उनका यह कदम न केवल पर्यावरण सुरक्षा की ओर एक गंभीर प्रयास है, बल्कि समाज को भी प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है।
“यदि हमें पृथ्वी को बचाना है, पर्यावरण को बचाना है, तो मिलकर पेड़ लगाना ही एकमात्र उपाय है,” — यह संदेश देते हुए श्री झा ने कहा कि वे अपने जन्मदिवस के अवसर एक माह के भीतर स्वयं लगाएंगे 1000 पेड़ लगाएंगे और पूरे जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से 2000 पेड़ रोपित कराएँगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया है कि लगाए गए पौधों का पालन-पोषण कर उन्हें सुरक्षित और विकसित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
श्री झा ने जनपद क्षेत्र के सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, साथी जनपद सदस्यों तथा नागरिकों से भी अपील की है कि वे आगे आकर इस मुहिम में भाग लें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।
“यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-संस्कार है,” — ऐसा कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संकल्प एक दिन का नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास है, जो जनपद के हर गांव और पंचायत तक पहुंचेगा।
जनपद से मिलने वाली मानदेय की राशि से गरीब बच्चो की करेंगे सहायता
श्री झा ने यह भी संकल्प लिया की जनपद से उनको जो मानदेय की राशि प्राप्त होती है उस राशि को गरीब असहाय निर्धन बच्चो की सहायता के लिए प्रदान करेंगे,
श्री झा की इस पहल की स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की जा रही है और यह आशा व्यक्त की जा रही है कि उनका यह संकल्प पूरे क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!