धर्म की शरण श्रावक को निश्चित रूप से मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करती है, मुनि साक्ष्य सागर जी

धर्म की शरण श्रावक को निश्चित रूप से मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करती है, मुनि साक्ष्य सागर जी

राजाखेड़ा —–राजाखेड़ा कस्बे में जैन धर्म की शरण श्रावक को निश्चित रूप से मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करती है यह कहना है चर्या शिरोमणि आध्यात्म योगी शताब्दी देशनाचार्य आचार्य भगवन विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज का । पूज्य मुनि श्री जैन धर्मशाला राजाखेड़ा में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे । महाराज ने कहा देव शास्त्र गुरु की आराधना ही है जो श्रावक को मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करती है एवं प्राणी मात्र का कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है । श्रावक धर्म की शरण में जाकर एवं अपनी आत्मा का अध्यन कर कल्याण के मार्ग की और अग्रसर होंगे । इससे पूर्व रथ यात्रा का शुभारंभ जैन धर्मशाला से होकर पंचायत समिति मुख्य बाजार होते हुए जैन धर्मशाला पर समापन हुआ । जगह जगह रथ यात्रा एवं मुनि संघ की आरती हुई । इस दौरान राजेंद्र जैन अध्यक्ष राजेश जैन मंत्री झम्मनलाल जैन देवचंद जैन ओमप्रकाश जैन सतीश जैन कोठरी ललित जैन रिशव जैन रामवीर जैन मुकेश जैन पटवारी सहित सम्पूर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे । रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!