धलाई पुलिस ने बड़ी संख्या में बर्मी सुपारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

धलाई पुलिस ने बड़ी संख्या में बर्मी सुपारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

V/O :- धलाई पुलिस ने कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर के आदेश पर बर्मी सुपारी की तस्करी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। बीती रात धलाई थाना ओसी मनोज पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल ने लैलापुर पुलिस चौकी प्रभारी नौचेंग सियाम के साथ नाके की तलाशी ली और एचपी 69 – 5614, एएस – 11 – सीसी 7750 लॉरी और एएस – 01 – एनसी 2500 बोलेरो पिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। सुपारी तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के बिलाशपुर थाना क्षेत्र के श्यामलाल (38), असम के बक्सा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय संजू चौधरी, मेघालय के केलेरिएट थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय भीमली डांग, असम के बारपेटा जिले के पाथरकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय अनवर हुसैन शामिल हैं। सुरजीत चक्रवर्ती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!