धौलपुर न्यूज़ गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न
धौलपुर:-18 जुलाई 2022
गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की रविवार को ऊंचे हाथ वाले बाबा मंदिर मचकुंड रोड धौलपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने बताया कि बैठक में आगामी समय में होने वाले विभिन्न गतिविधियों को लेकर समीक्षा की गई, परिषद द्वारा आगे होने वाले कार्यक्रमों के लिए सभी की सहमति ली गई तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु विचार-विमर्श किया गया ।
मध्य प्रदेश से आये समाज सुधारक जैनेंद्र जी ने कहा कि संगठन का पहला लक्ष्य संगठन का विस्तार कर उसे मानसिक रुप से जोडना है तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में हमें अपनी भूमिका निभानी है,समाज में लोगों को अन्याय, शोषण आदि से बचाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के संचालक दाताराम गुर्जर ने वर्तमान में सामाजिक जरुरत छात्रावास तथा धर्मशाला जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।
जगदीश प्रसाद गुर्जर ने कहाकि परिषद को बच्चो के मनोबल एवं शैक्षिक प्रेरणा हेतु वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमो को बढावा देना चाहिए तथा सैपऊ अध्यक्ष अतेन्द्र खरगपुर ने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर वालिकाओं के लिए शैक्षिक उन्नयन के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में रामेश्वर गुर्जर जी,रोहित गुर्जर मानपुर,मान सिंह चंदेला,फतेहराम गुर्जर,लवकुश गुर्जर,ऋषि गुर्जर, अतेंद्र कंसाना, देव पटेल,घनश्याम सिहौली,सिरोजन बैंसला, खेमराज गुर्जर,रवि रछौआ,अमृत फौजी,जण्डेल सिंह,अमित गुर्जर,राजेश गुर्जर,ब्रजराज सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,सतेन्द्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज़ चैनल