ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
नए साल को लेकर नावाजयपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

पाटन (पलामू ): पलामू जिला के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे के नेतृत्व मे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डेय ने किया बैठक में नए साल को लेकर थाना प्रभारी ने कई दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नए साल में आए दिन अक्सर दुर्घटना के शिकार लोग होते हैं। इसकी बचाव को लेकर नए साल के दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चला कर सड़क दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है,साथ ही पिकनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग ना हो इसकी भी तैयारी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई है। लोग अक्सर पिकनिक पर नशे कि हालत मे झगड़ा झंझट कर लेते है,वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि नए साल के दिन आप सभी लोग भाईचारा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखे 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी के दिन अगर कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके.. नावाजपुर थाना के एएसआई खेतू राम मुंडा, एएसआई सुखदेव राम, नावा खास के मुखिया मनोज कुमार, डीलर नवल राम, महुलिया मुखिया प्रतिनिधि रोहित रजक, रुदिडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मुहाफिज अंसारी, वीरेंद्र राम जगदीश पांडे, विनोद पांडे, हाजी साहब, रामलाल यादव,अजीत वर्मा एवं कई ग्रामीण जनता उपस्थित रहे!