नगर निगम के द्वारा बाजारो से मवेशी पकड़ के बलियरी में छोड़ा जा रहा है किसान हो रहे परेशान

Riport By-अमित कुमार पाण्डेय

नगर निगम सिंगरौली द्वारा आवारा पशुओं को नगर निगम क्षेत्र के बाजारों से पकड़ के मवेशियों को ग्राम पंचायत ऊर्ती के गौशाला में छोड़ने के वजह बलियरी में छोड़कर कर रहा अपना कोरम पुरा।

बाजार से पकड़े हुए इन मवेशियों को नगर निगम के द्वारा ग्राम पंचायत ऊर्ती के गौशाला में या फिर चितरंगी क्षेत्र में बने बगईया के गौशाला में छोड़ना चाहिए। मगर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अपनी जान छुड़ा के बाजारों से पकड़े हुए मवेशियों को एनसीएल बाउंड्री या बलियरी के इंडस्ट्रियल एरिया के पास में छोड़कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले रहे हैं।

वही मवेशियों को बलियरी में छोड़ने आए ट्रेक्टर ड्राइवर अमर साह ने बताया कि हमारे द्वारा पहले ग्राम पंचायत ऊर्ती और बगईया के बने गौशाला में इन मवेशियों को पहुंचाया जाता था मगर वहां की इतनी दैनिक स्थिति है कि कई सैकड़ा मवेशी काल के गाल में समा चुके हैं ना तो हमारे अधिकारियों द्वारा इन मवेशियों की खोज खबर ली जाती है न हीं खाने पीने की व्यवस्था देखी जाती है।
अब ऐसे में बलियरी में खेती करने वाले किसान इन मवेशियों से परेशान होते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!