Riport By-साहिल
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर द्वारा आज नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त थाना प्रभारी एवं H C M की मीटिंग आयोजित की गई,जिसमें थानों की समस्याओं, थानों पर इन्वेस्टिगेशन से संबंधित सामग्री तथा अन्य आवश्यकताओं के संबंध में समीक्षा की गई एवं समस्याओं के निराकरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिये एवं मार्गदर्शन दिया गया। उक्त मीटिंग में एडिशनल डीसीपी श्रीमती रश्मि मिश्रा द्वारा समस्त थानों के Hcm को सीसीटीएनएस में केस दर्ज करने, मर्ग फार्म पूर्ण करने तथा जेल रिहाई से संबंधित डोजियर भरने संबंधी जानकारी दी गई।