नदबई नगर पालिका प्रशासन आया हरकत में..आवारा गोवंश से शहर वासियों को मिलेगी अब निजात

भरतपुर 23 अगस्त

नदबई नगर पालिका प्रशासन आया हरकत में..आवारा गोवंश से शहर वासियों को मिलेगी अब निजात

 

भरतपुर. नदबई में विगत लंबे समय से आवारा गोवंश की समस्या को झेल रहे कस्बा वासियों को अब इससे निजात मिलने वाली है।नगर पालिका प्रशासन अब हरकत में आया है। पालिका प्रशासन ने शहर में आवारा सांडों को पकड़ना शुरू कर दिया है। शहर में हर रोज बढ़ रहे आवारा सांडों के आतंक से लोग परेशान हैं। आवारा सांडों ने सड़कों पर साम्राज्य कायम किया हुआ है, अब तक करीब एक दर्जन लोगों को आवारा सांड चोटिल करके अस्पताल पहुंचा चुके हैं। इतना ही नहीं आवारा सांड के हमले से एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
पालिका अध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने बताया कि पिछले 2 दिनों से आवारा सांडों को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है इसी प्रकार हर रोज शहर से आवारा सांडों को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाएगा ।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!