नदबई में 88 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
भव्य कलश यात्रा का कस्बे वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
नदबई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई में 88 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ नदबई विधायक के निजी सचिव सत्येंद्र सिंह गुड्डू द्वारा भगवान शिव के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर किया गया। तदोपरांत नगर पालिका अध्यक्ष हरबती सिनसिनवार एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कटारा द्वारा कलश यात्रा व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भव्य कलश यात्रा को कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाला गया जिसका कस्बा वासियों द्वारा पुष्पबर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।होते हुए में परमात्मा शिव के नारे लगाए गए “जब छोड़ोगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार” भव्य कलश यात्रा का स्वागत जय देवी क्लॉथ स्टोर द्वारा सभी बहनों को पुष्प माला अर्पण कर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति के गीत के द्वारा किया गया, ब्रह्माकुमारी संतोष बहन द्वारा आए हुए अतिथि गणों का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर से पधारी राज योगिनी हीरा बहन ने की उन्होंने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य सभी को समझाया।।
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट