नये कानूनों को लेकर पुलिस कर रही विधालयों में स्कूली छात्र छात्राओं को है जागरूक*
सायबर धोखाधड़ी से बचाव, गुड टच एवं बैड टच एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में भी दी जा रही है जानकारियां

पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी श्री कमल कुमार जांगिड के सुपरवीजन में धौलपुर पुलिस नये कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने की कड़ी में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है| जिले के सभी थानों से थानाधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विधालयों में जाकर इन कार्यक्रमों में एक जुलाई से लागू हुए नये कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है| जागरूक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारी छात्र छात्राओं को अवगत करा रहे है कि दंड से न्याय की ओर अग्रसर होते हुए एक जुलाई से नये कानून लागू हुए है, देशभर में लागू हुए नये कानून का सभी को पालन करना होगा, नये कानून में महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए सख्त सजा के प्रावधान किये गये हैं, नये कानून को लाने का उद्देश्य जांच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है| आमजन को नये कानून के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से स्कूलों में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी सहित आमजन नये कानून से परिचित हो सकें| गौरतलब है कि एक जुलाई 2024 से नये आपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हुए है| पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रमों दौरान छात्र या छात्राओं ये भी समझाया जा रहा है कि यदि उनके आस-पास अपराध घटित हो रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए, यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्यों को भी प्रेरित करने, छात्राओं को बाल अपराध, गुड टच व बैड टच, बाल शोषण, नाबालिग बच्चियों के उत्पीड़न के अलावा अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी दी जा रही है|
धौलपुर से मनोहर सिंह चाहर की रिपोर्ट