नरेगा के कार्य में चल रहा है जेसीबी व ट्रैक्टर

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर में मनरेगा के तहत चल रही सड़क के निर्माणधिन् मे लेबर मजदूर की जगह पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से काम कराया जा रहा है एक तरफ कोरोना जैसे महामारी ने लेबर वर्ग के लोंगो का घर् तो बर्बाद् कर हि दिया है दूसरी तरफ सरकारी कार्य निर्माण मे भी नरेगा के ठेकेदारों द्वारा लेबर की जगह पर जेसीबी जैसे मशीनों का इस्तेमाल कर लेबर व मजदूर का कमर तोड़ने पर उतारू हो गये हैं नरेगा के इन जैसे ठेकेदारों के द्वारा लेबर के पेट पर लात मारा जा रहा है और विभागों या कंपनी में किसी भी तरह का निर्माण कार्य मे भी कई तरह की मशीनों का तो इस्तेमाल किया हि जाता है परन्तु मनरेगा योजना के तहत सरकार लेबर कार्ड बनवाकर लेबर से हि काम करवाने की आदेश तथा लेबर के खाते मे पैसा भेजती है इन लेबर व मजदूर के नाम पर मशीनों से काम करवा कर ठेकेदारों द्वारा व अधिकारियों की मिली भगत से कागजात पर किसी और का साइन थेपा कर लेबर से पैसा निकाल लिया जाता है आखिरकार इन मजदूरों के साथ कबतक आंख निचोली का खेल चलता रहेगा इस सड़क की निर्माण को लेकर ग्राम शिवपुर के ग्रामीणों ने विरोध किया तथा किया जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!