भरतपुर 21 दिसंबर
नवनियुक्त लखनपुर थानाधिकारी का किया स्वागत

नदबई. उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित थाना लखनपुर पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार को थानाधिकारी का चार्ज मिलने पर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने साफा बांधकर स्वागत किया एवं क्षेत्र मे प्रभावी गस्त के लिए गाडी के फेरे बढाने की मांग की। जिससे चोरियों पर अंकुश लग सके, वहीं ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम की बात कही इस पर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने शीध्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया इस अवसर पर दिलीपसिंह अलीपुर, देशराज शाहपुर, समयसिंह दयावली, महेश लखनपुर, हैड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह भगौर, एचएम करनसिंह, नीरज मीना,ओमकुमार,महिला पुलिसकार्मिक मंजू बाई आदि उपस्थित रहे…!!
हेमंत दुबे