धर्मेन्द्र गुप्ता,कुंदा
कुंदा:-चतरा नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा जारी कर दिया गया है.जिसमें जिला मुख्यालय स्थित आवासीय प्रतिभा पब्लिक स्कूल छठ तालाब चतरा से 15 बच्चों ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल किया है.इस सफलता के पीछे बच्चों ने विद्यालय के शिक्षक व माता पिता का श्रेय दिया है.सफलता हासिल करने वाले बच्चों में नेहा कुमारी,शुभम कुमार,आलिया खान,कौशल कुमार, दीपमाला कुमारी, संजय कुमार, सागर कुमार,रविकांत कुमार, रौशनी कुमारी, नेहा किस्पोट्टा,नीतीश कुमार,अंसु कुमार, प्रीतम कुमार का नाम शामिल है.विद्यालय के डायरेक्टर जेपी सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए आगे भी सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन करें. बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षक अजय कुमार, राजेन्द्र प्रजापति,लक्ष्मण कुमार का काफी सहयोग रहा.