नशे मे धुत हो कर व्यक्ति ने फांसी लगा कर लिया आत्महत्या

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

नशे मे धुत हो कर व्यक्ति ने फांसी लगा कर लिया आत्महत्या

 

पाटन (पलामू ):पलामू जिला के किशुनपुर ओ पी अंतर्गत बरडीहा निवासी योगेंद्र भुइया उम्र 34वर्ष पिता कुलदीप भुइया ने मंगलवार देर रात्रि कि अपने ही घर मे नशे कि हालत मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली!परिजनों के द्वारा बुधवार कों सुबह योगेंद्र कों फांसी के फंदे से झूलता देख घटना की सूचना किशुनपुर ओ पी पुलिस कों दिया, सुचना मिलते ही किशुनपुर ओ पी प्रभारी निलेश कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया, वही किशुनपुर ओ पी प्रभारी निलेश कुमार ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज मेदीनीनगर भेज दिया , वही किशुनपुर ओ पी पुलिस के द्वारा मामला कि जांच की जा रही है!परिजनों ने बताया कि व्यक्ति रात 12:00बजे तक नशा मे धुत मे इधर उधर घूम फिर रहा था बाद मे परिजनों ने सोचा कि योगेंद्र सो गया, लेकिन ज़ब सुबह परिजनों ने देखा योगेंद्र फांसी के फंदे से झूल रहा है, योगेंद्र,कुलदीप भुइया का इकलौता पुत्र था वही योगेंद्र भुइया का दो पुत्री है जो कि एक पुत्री दिव्यांग है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!