नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

 


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त दिलीप सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दिलीप सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर नि0 ग्राम मधईजोत विशुनपुर संगम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-187/22, धारा 376(2) भादवि 5आई/5जे02/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ताः-
व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!