नाबालिग बालिका दस्तयाब, अपहरणकर्ता आरोपी गिरफ्तार

बरगवां पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 11.03.2022

नाबालिग बालिका दस्तयाब, अपहरणकर्ता आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 05.03.2022 को एक फरियादी उम्र 40 वर्ष थाना बरगवां का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 01.03.2022 के 09.00 बजे सुबह इसकी लडकी महाशिवरात्रि खोडवा मंदिर ग्राम कसर मे मेला करने गई थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है, जिस पर अप.क्र. 161/2022 धारा 363 ता0हि0 का पंजीबद्व कर इसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री वीरेन्द्र सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित कर अपहृत लडकी के दस्तयाबी के निर्देश प्राप्त होने पर, अति0पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर एवं एसडीओपी श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बरगवां आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे तत्काल अपहृता की तलास हेतु टीम गठित कर सायबर सेल से मदद ली जाकर तलास कराई गई जो टीम द्वारा अपहृता को बनारस (उ0प्र0) से दस्तयाब किया गया, तथा अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी राजू सरदार पिता सुखेन सरदार उम्र 26 वर्ष निवासी तारापुर थाना टेहोटो जिला नादिया (पश्चिम बंगाल) को दिनांक 10.03.2022 को मामले मे बलात्कार की धारा बढाई जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जे/आर पर भेजा गया है, आरोपी द्वारा पूछतांछ पर बताया कि अपहृता/पीडिता से उसकी पहचान लखनउ उ0प्र0 मे मजदूरी करते समय हुई थी, उसी पहचान का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपने साथ बनारस ले जाकर मंदिर मे शादी कर लिया था।

विषेष योगदान- उक्त कार्यवाही मे सउनि सजीत सिंह, आरक्षक विवेक सिंह एवं म0आर0 सुनीता धुव्रे एवं सायबर सेल से आरक्षक सोवाल वर्मा का सराहनीय योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!