निकायों छिन्दवाड़ा और अमरवाड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN.7999509427
जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा, म.प्र.

समाचार

नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण में दो नगरीय

निकायों छिन्दवाड़ा और अमरवाड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न

छिन्दवाड़ा/ 06 जुलाई 2022/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत आज प्रथम चरण में नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के सभी 225 और नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा के सभी 15 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ । मतदाताओं ने हल्की व रिमझिम बारिश के दौरान भी मतदान केन्द्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सौरभ कुमार सुमन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के श्रीनाथ हायर सेकंडरी स्कूल में बनाये गये मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। एसडीएम श्री अतुल सिंह और आयुक्त नगरपालिक निगम श्री हिमांशु सिंह ने भी इसी मतदान केन्द्र पर पहुंचर अपने मताधिकार का उपयोग किया । अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी विनीता नेटी ने भी वार्ड नंबर-2 के शासकीय आई.टी.आई. छिन्दवाड़ा के मतदान केन्द्र में पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया । नगरपालिका परिषद अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक-5 के मतदान केन्द्र में 100 वर्षीय वयोवृध्द मतदाता श्रीमती कथरीना यादव ने भी मतदान केन्द्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा वार्ड क्रमांक-3 की युवा मतदाता रेहाना बानो, शहनाज़ बानो और शमशाद बानो ने मतदान के बाद अपनी खुशी जाहिर की और वार्ड क्रमांक-6 के मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर भी मतदाताओं ने मतदान के बाद उत्साहपूर्वक अपनी फोटो खींचकर अन्य मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया । नगरीय निकाय छिन्दवाड़ा और अमरवाड़ा में प्रथम चरण के मतदान दिवस पर आज जहां सामान्य मतदाताओं के साथ ही बुजुर्ग और महिला मतदाताओं में भी मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर मतदान करने के प्रति भारी उत्साह देखा गया, वहीं दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक व्हील चेयर के माध्यम से मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया । कई युवा मतदाताओं ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा पहली बार मतदान के बाद वे अत्यंत उत्साहित दिखाई दिये और अपनी खुशी जाहिर की ।

क्रमांक/28/1945/22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!