नीरज कुशवाहा का एसडीओं के पद पर चयन

नीरज कुशवाहा का एसडीओं के पद पर चयन

सतना- शहर के उतैली निवासी लालमणि कुशवाहा एवं श्रीमती शशि प्रभा के सुपुत्र नीरज कुशवाहा का चयन एसडीओं के पद पर हुआ। बीते दिनों एमपी- पीएससी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे नीरज कुशवाहा का चयन एसडीओं ( sub divisional officer ) अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग के पद पर हुआ है। उल्लेखनीय है नीरज कुशवाहा वर्तमान में कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण अधिकारी ( tarining ऑफिसर ) थे अब उनका चयन एसडीओ के पद पर हो गया है। नीरज कुशवाहा की शिक्षा दीक्षा शहर के केंद्रीय विद्यालय से शुरू हुई उसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियर मे BE फिर mtech की पढ़ाई इंदौर से की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं बहनों को दिया। नीरज कुशवाहा को मिली इस सफलता से उनके परिजनों के साथ-साथ ईष्ठ मित्र, सहयोगियो, शुभचिंतको, मार्गदर्शको आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

पत्रकार राजेश्वर पाण्डेय कोठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!