नेउरी में मकर सक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन.
मेला में शानदार दोगोला कार्यक्रम का आयोजन.
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा
झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत नेउरी शिव स्थान के प्रांगण में रविवार के दिन मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर मेला एंव दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सिलदिली पंचायत के मुखीया प्रतिनिधि डॉ बालमुकुंद पासवान ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. बताते चले की यह दोगोला का महामुकाबला बिहार से चलकर आए व्यास विकाश तूफान एंव रुंजय रसीला के बिच किया गया जिसमे दोनों व्यासों ने एक से बढ़कर एक जबरजस्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर पंचायत समिति मीणा देवी, समाजसेवी सुनील पाल, उपमुखिया धनजय गुप्ता, महूदड़ पंचायत के मुखीया शिवशंकर यादव, महेंद्र प्रसाद, शशिभूषण जी, बिपिन चौधरी, हरेंद्र पासवान, अनिल विश्वकर्मा, मनोज जी के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.