नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय में लगाया गया दिव्यांग शिविर, 78 दिव्यांगो का किया गया नामांकन

मंगलवार को नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग शिविर में आसपास के पंचायतों पोखरपी, दुधबीला, कोटगढ, बेतरकिया, कदाजामदा एवं अन्य गांवों से दिव्यांग जन नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय में उपस्थित हुए।

प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग शिविर अधिकारियों ने उपस्थित दिव्यांगों की जांच कर कुल 78 दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए नामांकन किया है। जिसमे लोकोमीटर डिसिब्लिटी के 57 दिव्यांग, हियरिंग इंपेयरमेंट के 09 दिव्यांग, विजुअल इंपेयरमेंट के 12 दिव्यांग का नामांकन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!