नोआमूंडी पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, चोरी के समान के साथ युवक गिरफ्तार
नोआमुंडी संवाददाता: नोआमूंडी पुलिस प्रशासन ने छापेमारी कर नोआमुंडी ढूकासाई के एक घर से चोरी के लैपटॉप एवम् अन्य सामान बरामद की है। बताते चलें कि दिनांक 23/03/22 को नोआमुंडी थाने घर का ताला तोड़ लैपटॉप एवम् अन्य कई सामान चोरी होने की अज्ञात व्यक्तियों पर कांड संख्या 17/22 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। बड़ी कार्यवाही करते हुए नोआमुंडी पुलिस प्रशासन ने चोरी की सभी सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान ढूकासाई निवासी संदीप पिंगुआ (20) पिता स्व राजेश पिंगुआ के रूप में हुई है। रात में अंधेरा का फायदा उठाकर अभियुक्त ने घटना को अंजाम दिया था।