भरतपुर 7 अगस्त
नौकरी का झांसा देकर 8 लाख हड़पने का मामला दर्ज
भरतपुर. कोर्ट में सहायक कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 1 नामजद व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को नदबई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रायसीस थाना नदबई निवासी रामवीरसिंह पुत्र रामजीलाल जाट ने मामला दर्ज कराया है की 20 जनवरी 2022 को बरौलीछार थाना नदबई निवासी आरोपी धर्मेंद्र सिंह पुत्र बच्चूसिंह जाट ने कहा कि मैं तेरे लड़के की कोर्ट में सहायक कर्मचारी के पद पर नौकरी लगावा दूंगा। इसके लिए तुझे 8 लाख रुपए देने होंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी परिचित होने की वजह से मैंने उस पर विश्वास कर उसको 8 लाख रुपए दे दिए। वहीं आरोपी ने दो माह में नौकरी लगवाने का वादा किया। दो महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो मैने आरापी से तकादा किया। आरोपी ने 16 मार्च 2022 को पांच लाख रुपए का स्टाम्प लिख दिया और दो चैक किसी अन्य व्यक्ति के दे गया। वहीं आरोपी ने जून महीने में रूपयों को लौटाने की बात कही। लेकिन आरोपी आज कल में रूपयों को लौटाने का झांसा देता रहा। जिसके बाद पीड़ित ने नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए नदबई थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे