पंचों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार , भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा नही देने से तिलमिलाए पंच और भृष्ट नेता

पंचों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार , भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा नही देने से तिलमिलाए पंच और भृष्ट नेता

REPOTER BY – शेख मोईनुद्दीन

 हमेशा सुर्खियों में रहने वाली आमला की ग्राम पंचायत उमरिया इस बार भी सुर्खियों में है । ग्राम के जनप्रतिनिधि के पति और कुछ स्थानीय पंच जो पंचायत में भृष्ट कार्य को अंजाम देना चाहते है उसे ग्राम के सरपंच और सचिव ने नही होने दिया जिससे भृष्ट नेता गण तिलमिला गए और सरपंच सचिव पर अनर्गल आरोप लगाकर झूठी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला को की है । इस आरोप का जवाब देते हुए सरपंच और सचिव ने लिखित शिकायत जनपद सी. ई. ओ. को की है , शिकायत में आरोप लगाते हुए सरपंच और सचिव ने उल्लेख करते हुए कहा है कि पंच गणों द्वारा जो भी आरोप लगाए गए है वो निराधार है ग्राम में जो भी कार्य होते है या शासन की योजना की जानकारी होती है उसकी नियमानुसार मुनादी करवाई जाती है ।
भूमिपूजन और लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमो में समस्त जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया जाता है । विभिन्न बैठकों की उपस्थिति पंजी पर सभी के हस्ताक्षर करवाये जाते है तब भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पंच और एक स्थानीय जनपद के जनप्रतिनिधि के पति उस पर हस्ताक्षर नही करते है तथा लोगो को भी हस्ताक्षर न करने के लिये उकसाते है । इनसे मिले हुए उप सरपंच जो पंचायत में भ्र्ष्टाचार करने पर हमेशा आमदा रहते है वो अनावश्यक दबाव बनाते है । मनमाफिक सामग्री खरीदने के लिये कहते है उप सरपंच द्वारा सरपंच को मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से सामग्री क्रय करने के लिये कहा गया था उसका उल्लेख भी सरपंच के मोबाइल पर दर्ज है । साथ ही सरपंच सचिव ने इन पर यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में जो नाली निर्माण का कार्य हो रहा है जिस पर इन लोगो ने आपत्ति ली है उसे भी सभी की सहमति से किया जा रहा है । नाली निर्माण के पूर्व किसी ने भी कोई आपत्ति नही ली थी किंतु अब दबाव बनाकर पैसे वसूलने के उद्देश्य से इस काम मे व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

सरपंच सचिव ने आगे बताया कि स्थानीय जनपद के जनप्रतिनिधि के पति पंचों के साथ मिलकर लोगो को भड़का रहे है क्योंकि इन्हें पंचायत के कामो में भ्र्ष्टाचार करने का मौका मिल रहा है । शीघ्र ही इन भृष्टाचारियो को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा तथा इनके कारनामो को जनता के समक्ष रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!