नदबई (भरतपुर) 26 सितंबर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया महासदस्यता अभियान

नदबई. भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जंयती के अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महा सदस्यता अभियान कस्बा नदबई स्थित बूथ संख्या 56 पर पूर्व पार्षद हरिशंकर उपाध्याय उर्फ लाई भईया के नेतृत्व मे मनाया गया I जिसमें 110 सदस्य बूथ पर बनाए गए Iइस मौके पर लाई भईया द्वारा बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल देने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। इस मौके पर भाजपा आई टी संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय,रघुनन्दन उपाध्याय ,राजेश खंडेलवाल,जगदीश कोली,चन्दर सैनी,दीपक, सुमन शंकर,समय सैनी, गगन सहगल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
हेमंत दुबे