पचगांव के पास आवारा गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, सवार तीन लोग घायल
धौलपुर। जिले के सदर थाना इलाके के पचगांव के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक आवारा गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनीता पत्नी श्री राम के परिजनों ने बताया कि वह अपने पति श्री राम और विष्णु पुत्र अनेक सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर श्रीराम की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान पचगांव के पास पहुंचते ही अचानक सामने आवारा गाय आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फसल गई। फिलहाल सभी घायलों को जला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर दिया गया है जहां सभी घायलों का उपचार डॉक्टर की देखरेख में जारी है
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह की रिपोर्ट