पतंग के मांझे से बाइक सवार युवक की कटी गर्दन गंभीर रूप से हुआ घायल

भरतपुर 21 अगस्त

पतंग के मांझे से बाइक सवार युवक की कटी गर्दन गंभीर रूप से हुआ घायल

 

 

भरतपुर.नदबई कस्बा स्थित नगर सड़क मार्ग पर पतंग के मांझे से बाइक सवार एक 28 साल के युवक का गला कट गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव पथरोड़ा का रहने वाला आजाद सिंह (28) पुत्र लक्ष्मण सिंह बाइक से नदबई से अपने गांव जा रहा था। जहां कस्बे में कुछ लोग अपनी छतों से पतंग उड़ा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार आजाद सिंह की गर्दन पर मांझा आ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। राहगीरों ने दौड़कर घायल आजाद सिंह को उठाया और निजी वाहन से राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल युवक के 10 टांके लगाए और उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!