कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
पति पर लगा अपनी पत्नी की हत्या का आरोप
कोरबा// कोरबा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शंका के चलते कथित आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कथित आरोपी पाती मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया। यह मामला पुलिस चौकी कोरबी का बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में ग्रामीण पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कथित आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। साथ ही कथित आरोपी की तलाश में भी जुट गई थी। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी पति बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया। जिसके बाद वह घर पर पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कथित आरोपी पति की तलाश में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि कथित आरोपी पति जंगल में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कथित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है।