पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट
धौलपुर की प्रमुख खबर- नव आगंतुक जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को आज भारतीय पत्रकार संघ आई एफ डब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के नेतृत्व में अनेक पत्रकारों ने उनके कार्यालय पर पहुंच कर उन्हें धौलपुर आगमन पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी/ इस दौरान नवागंतुक जिला कलेक्टर से जिले की अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई/ शिष्टाचार भेंट के दौरान धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मुद्गल, महासचिव रनीश तिवारी, प्रिंस हुंडवाल, संदीप शर्मा, दुर्गा शरण दुबे,मलिक इमरान खान, पुष्पेंद्र बघेल, सोमेंद्र मंगल आदि पत्रकार उपस्थित रहे/