परसपुर थाना अन्तर्गत भौरीगंज के सरयू नदी मे एक अज्ञात लाश हुई बरामद
पूरा मामला परसपुर थाना अन्तर्गत भौरीगंज के सरयू नदी का है जहा आज बुधवार को एक अज्ञात लाश नदी मे बिल्कुल किनारे की तरफ उतराती हुई दिखाई दी। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना परसपुर व डायल 112 को दी गई जिस पर मौके पर थाना परसपुर के पुलिस अधिकारी पहुचे और लाश को बाहर निकाला गया। आस पास ग्रामीण भी भारी संख्या मे वहा उपस्थित रहे लेकिन लाश की कोई पहचान फिलहाल अभी तक नही हो पाई। पुलिस के द्वारा लाश का पंचनामा भरकर अग्रिम कारवाई की जा रही है व लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया।
रिपोर्ट अभिषेक श्रीवास्तव