खैरा मे दो पक्षों के बीच हुआ जमीनी विवाद मामला दर्ज अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डीहा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं की पिटाई कर दिया।
जिससे तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उपचार के लिये घायल महिलाओं को परसपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गम्भीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ग्राम खैरा डीहा निवासी पीड़ित नन्द किशोर पाण्डेय पुत्र शिव सागर ने थाने पर तहरीर देकर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जमीन कब्जेदारी को लेकर 29 जुलाई को दिन में 3 बजे विपक्षियों ने उसकी पत्नी पुष्पा से गाली गलौज किया। और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी लड़की निराली व भाई की पत्नी संजू पाण्डेय को भी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर विपक्षी चले गये। पीड़ित ने गाँव के ही पप्पू पाण्डेय, कमला देवी, कंचन एवं ननके यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच उपनिरीक्षक दिनेश राय को सौंपी गयी है।