परिणाम घोषित न होने से परेशान विद्यार्थियों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में प्राचार्य को सोपा ज्ञापन

भरतपुर 2 अगस्त

परिणाम घोषित न होने से परेशान विद्यार्थियों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में प्राचार्य को सोपा ज्ञापन

भरतपुर। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष वीकेश फौजदार एवं एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष सात्यकी देशवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित करवाने के लिए महारानी श्री जया महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सात्यकी देशवाल ने कहा पी.टेट परीक्षा का परिणाम काफी दिन पहले ही आ चुका है और बी.एड महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एक बार प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ाई जा चुकी है और उसके लिए ₹1000 अतिरिक्त फीस ली जा रही है। अगर 5 अगस्त से पहले स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम नहीं आता है तो बहुत से विद्यार्थी बी.एड महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाएंगे। विकेश फौजदार ने कहा अगर 5 अगस्त से पहले स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित नहीं किया जाता है तो एनएसयूआई संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा जिसके लिए बृज विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!