पांच लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार , भेजा जेल।
असरगंज,मुंगेर
सूचना के आधर पर असरगंज थाना की पुलिस ने 05 ली0 महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेज दिया । बतादें कि असरगंज थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर पंचायत के बक्खों टोली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एएसआई रामकिशोर मेहतों ने छापामारी कर पंचु उस्मान के पुत्र अनिश आलम को 05 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर गुरूवार को मुंगेर जेल भेज दिया ।