पांडू प्रखंड के पंचायत भावन डाला कला के प्रांगण में बुधवार से साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया

पांडू प्रतिनिधि :-पांडू प्रखंड के पंचायत भावन डाला कला के प्रांगण में बुधवार से साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। जिसके लिए पूर्व से प्रयासरत डाला कला पंचायत के मुखिया रामबाबू यादव, पांडू प्रमुख प्रतिनिधि प्रदुम्न कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शम्भू शरण सिंह, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया एवम साप्ताहिक बाजार में उपस्थित सभी दुकानदारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मुखिया राम बाबू ने कहा इस बजार से पंचायत के दुकानदारों को आय का स्रोत बढ़ेगा, वही सभी उपभोगताओ को रोजमर्रा के वस्तु के लिए बेहतर सुविधा मिलेगा। कहा कोई भी काम को शुरू करने के बाद ही आगे वह विशाल रूप हो जाता है। इस मौके पर राजमुनी राम, नीरज कुमार, शकुंतला देवी, प्रदीप यादव, मनु ठाकुर, बरूण बैठा, चंदन सिंह, प्रणव कुमार, मल्लू राम, सुमंत यादव के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित रहे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!