पार्टी की विचारधारा व राज्य मंत्री असीम अरुण के असीम व्यक्तित्व से प्रभावित होकर सर्व समाज के हजारों लोगों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण….

पार्टी की विचारधारा व राज्य मंत्री असीम अरुण के असीम व्यक्तित्व से प्रभावित होकर सर्व समाज के हजारों लोगों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण l

 

 

 

कन्नौज (अमित मिश्रा )सबका साथ, सबका विकास के क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार 11 जुलाई को ‘समरसता समागम’ का आयोजन किया। अपराह्न 3 बजे पार्टी के कन्नौज कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने जनपद में सर्व समाज के लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को जो पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं, शामिल कराया गया। इस मौक़े पर पूरे ज़िले से भारी संख्या में सर्व समाज केविभिन्न समाज के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांसद श्री सुब्रत पाठक ने कहा कि समाज के वंचित व कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब ने जो सपना देखा था उसे भाजपा पूरा करने का कार्य कर रही है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब ने हमें अवसर की समानता का मूल मंत्र दिया है। हमें इसको चरितार्थ करने की ज़रूरत है। हमें मान्यवर स्वर्गीय कांशीराम जी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा जनआंदोलन स्थापित किया। मान्यवर ने बहुजन समाज को ऊँचा होके चलना सिखाया और जहां लड़ने की ज़रूरत है वहाँ लड़ना भी सिखाया। उनकी स्मृति हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं राज्य मंत्री ने कहा कि हमारा योगदान विकास की राजनीति में अधिक से अधिक होना चाहिये। क्योंकि थाने की राजनीति अधिक समय तक सफल नहीं होती है।
पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के लोगों की सूची बनाकर और उनसे मिलकर पार्टी की नीतियों को बताने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अधिक से अधिक हर वर्ग के लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में पूरे जनपद से आए सर्व समाज के हज़ारों लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुंदर लाल दोहरे, पूर्व पुलिस अधिकारी राम प्रकाश अरुण, बीएसपी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष सिपाही लाल कठेरिया, रेखा दोहरे, सुनीता दोहरे, गीता कटियार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!