पाली से जयपुर पैदल पहुँचे सभापति रेखा राकेश भाटी।

जोधपुर से पाली तक पेयजल पाइपलाइन लाने की स्वीकृति को लेकर सभापति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात।
मुख्यमंत्री ने पाईप लाईन को रोहट से पाली तक लाने के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश ।
जल समस्या को लेकर पाली से जयपुर तक पैदल जल संघर्ष यात्रा पर निकले थे।
अशोक गहलोत ने सभापति के सर पर हाथ रखकर कहा बिटिया तुम्हारी तपस्या बेकार नही जाने दूँगा।
अधिकारियों को अति शीघ्र तकनीमा बनाकर पेश करने के दिये निर्देश ।