*रक्तदान महादान”
पिताजी की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर बचाई अजनबी की जान
धौलपुर:-02-01-2022 कोयला निवासी श्रीनिवास मीना सैपऊ थाने पर राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है आज उनके पिताजी की छटवी पुण्यतिथि थी तो उन्होंने सोचा कि क्यों न आज पिताजी की पुण्यतिथि किसी अजनबी को जीवनदान देकर मनाई जाए, वह रक्तदान करने ब्लड बैंक जा ही रहे थे कि उनके पास सोच बदलो गाँब बदलो टीम के रक्तदाता कमलसिंह मीना ने फोन करके बताया कि बाड़ी निवासी अमिता शर्मा मंगलसिंह चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती है जिनकी डिलीवरी होनी है लेकिन उनमें हीमोग्लोबिन मात्र पांच ग्राम रह गया है डॉक्टर ने दो यूनिट ब्लड की मांग की है एक यूनिट ब्लड तो इनके पति अमित शर्मा ने दे दी है लेकिन अभी एक यूनिट की जरूरत और है।
श्रीनिवास तुरंत रक्तदान को तैयार हो गए और तुरंत सैपऊ से धौलपुर पहुँचकर अपने जीवन का पाँचवा रक्तदान कर मरीज की जान बचाई।
श्रीनिबास प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान करते रहते है और लोगों को जागरूक भी करते है कि आप सभी कम से कम अपने जन्मदिन और शादी की सालग्रह पर या प्रत्येक तीन महीने के बाद रक्तदान अवश्य करें !
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर