पिथौरा_राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन विभिन्न समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

स्थान – पिथौरा (महासमुन्द)
रिपोर्टर – खगेश्वर साहू

 

पिथौरा_राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन विभिन्न समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस के मौके पर स्वयंसेवकों ने पिथौरा नगर में पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन निकाला। रास्ते मे कुछ स्थानों पर नागरिक समुदाय ने पुष्पवर्षा भी की। यहां पर भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वयंसेवक समूह ने दंड योग, व अन्य शारिरिक प्रदर्शन किए।
पथ संचलन जुलूस नगर के सरस्वती शिशु मंदिर
से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस हाई स्कूल मैदान पर आकर संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए ठाकुर राम विभाग प्रचारक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 में विजयदशमी के दिन की थी। यह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। स्वयंसेवक देश, समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी सहित स्वयं सेवक काफी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!