पुरानी रंजिश के कारण अपने बड़े पिता को टांगी से वार कर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी चंद घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में
थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध
जशपुर(छ.ग.) (ब्यूरो सुनिल यादव)R 9 भारत की रिपोर्ट :
फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 15जुलाई को प्रार्थी रविंद्र साय पैकरा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता जयराम साय के साथ दिनांक 13 जुलाई को एक ही घर के रूम में 8.00 बजे सोए थे। जब 14 जुलाई को सो कर उठा तो देखा कि उसका पिता घर में नही था। मां से पूछने पर नही जानना बताई। जिसके बाद रविंद्र साय अपने पिता की तलाश करने पत्नी के साथ पड़ोस के घर गया। तब पड़ोसी ने बताया कि तुम्हारे पिता जयराम साय को किसी ने टांगी से गर्दन में वार करके मार दिया है और
गांव के खेत समीप कच्ची रोड़ किनारे मृत हालत में पड़ा है।
जब पुत्र रविन्द्र साय ने अपनी पत्नी के साथ घटना स्थल जा कर देखा तो आंखे फटी की फटी रह गई। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान प्रकरण के संदेही आरोपी सूरज कुमार पैकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक उसका बड़ा पिता है।घटना दिनांक को वह हाथी के जंगल में आने की सूचना पर देखने जा रहा था तब रास्ते में जयराम साय सोया मिला जो शराब पिया हुआ था। मृतक जयराम साय ने पहले से आरोपी सूरज साय पैंकरा को धमकी दिया था कि तुम्हारे पिता को पूर्व में मैंने मारा है और तुझे भी मारूंगा बोलता था।जिससे मौका मिलने पर सूरज कुमार पैंकरा टांगी लाकर जयराम साय के गले में वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया है। आरोपी सूरज कुमार पैंकरा के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामले की विवेचना कार्यवाई एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी फरसाबहार राम साय पैकरा, प्रधान आरक्षक सुधराम मिंज,आरक्षक नीरज तिर्की,आरक्षक रामसागर नायक,सैनिक कुँवर यादव,सैनिक शिवनंदन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।